Sunday , October 6 2024

16 मार्च 2022 का राशिफल : मेष राशि वालों को आज होगी अचानक धन की प्राप्ति, बना हुआ है योग

  📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

2.वृष राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवाद बढ़ सकते हैं।

3.मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण होने में समय लग सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध की अधिकता हो सकती है।

4.कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में भ्रम की स्थिति भी हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में वैमनस्य बढ़़ सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं।

5.सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

6.कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन में हीनभावना के भाव हो सकते हैं। सम्मान में कमी आ सकती है। यात्रा में सामान खोने का योग बन रहा है। म‍ित्रों के सहयोग से तरक्‍की के योग हैं।

7.तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश भी कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

8.वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी या कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेगें।

9.धनु राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन से दूर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में कमी आएगी। परिवार में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

10.मकर राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेद एवं विवाद हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता म‍िलेगी।

11.कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार के तनाव की स्‍थ‍ित‍ि से च‍िंति‍त हो सकते हैं।

12.मीन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक डी 111/4 इंदिरा नगर लखनऊ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com