Wednesday , April 16 2025

27 जनवरी 2022 का राशिफल : धनु राशि वालों को मिलेगा आज धन दौलत और कर्क वाले पाएंगे नौकरी

   📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशिफल- आज जांब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2 वृष राशिफल- ​आज आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज असत्य से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

3 मिथुन राशिफल- ​छात्र आज शिक्षा को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4 कर्क राशिफल- ​चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर शुभ है।जॉब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है।छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

5 सिंह राशिफल- ​व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा चतुर्थ है।आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।गाय को पालक खिलाएं।

6 कन्या राशिफल- ​आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता का है।आज गुरु के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के तृतीय गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7 तुला राशिफल- ​आज जॉब से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।कम्बल का दान करें।

8 वृश्चिक राशिफल- ​ आज मंगल व शुक्र व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल कम्बल का दान करें।

9 धनु राशिफल- आज आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। ऊनी वस्त्रों का दान करें। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।

10 मकर राशिफल- ​ शनि व सूर्य इसी राशि में है।चन्द्रमा का एकादश गोचर धार्मिक कार्यों में मन लगाएगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।अन्न दान करें।

11 कुम्भ राशिफल- ​ यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं।जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव मिल सकता है।उड़द
का दान करें।

12 मीन राशिफल- ​आज चन्द्रमा का नवम व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मूंग का दान करें।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक डी 111/4 इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com