Friday , April 18 2025

भारत की राजधानी में पेट्रोल हुआ सस्ता, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटाया वैट

नई दिल्ली। देश की राजधानी में दिल्ली सरकार ने महीने के पहले दिन आम आदमी को सस्ते पेट्रोल का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। हालांकि डीजल पर वसूले जाने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की गई है। दिल्ली में अभी पेट्रोल 103.97 और डीजल 86.67 रुपए लीटर बिक रहे हैं। नए दाम आज रात से लागू होंगे।

क्या होता है वैट?

पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में नहीं आते हैं, इसलिए इस पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार की ओर से वैट आदि लगाए जाते हैं। ऐसे में जब राज्य सरकार अपने हक का वैट कम कर देती है तो फ्यूल के रेट में कमी आ जाती है और ऐसा ही दिल्ली में हुआ है।

कैसे वसूला जाता है वैट?

पेट्रोल का बेस प्राइज 47.93 और डीजल का 49.33 रुपए है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 27.90 और डीजल पर 21.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूलती है। इसके बाद इनको मिलाकर पेट्रोल-डीजल की जो कीमत होती है उस पर राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट टैक्स वसूलती हैं। इससे इनके दाम बेस प्राइज से 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

हाराष्ट्र में सबसे महंगा पेट्रोल

इस समय सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 113.17 रुपए लीटर है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपए लीटर बिक रहा है।

केंद्र व कई राज्य सरकारें पहले ही कर चुकीं है टैक्स में कटौती

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बाद कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और लद्दाख इस पर वैट में कटौती कर चुके हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com