Saturday , April 19 2025

आज सूर्यदेव की बरसेगी कृपा जाने अपना भविष्य

आज रविवार का दिन है। रविवार के स्वामी सूर्य देव हैं।इनका रंग केशरिया एवं रत्न माणिक्य है।
शरीर में आंख एवं ज्योतिष में मान सम्मान व अपमान का कारक है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है।

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…..🖊️

     📜आज का राशिफल📜

1.मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों का आज छठा चन्द्रमा है। व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़े। अति उत्साह बचे।

2.वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भागदौड़ बनी रहेगी। कर्ज परेशान कर सकता है। यात्रा के भी योग है।

3.मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। सार्वजनिक कार्यों में भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सुख में बढोत्तरी होगी।

4.कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भाग्य पूरी तरह से साथ नहीं देगा। सरकारी कार्य बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज का दिन शुभ है।

5.सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातक को आज धन लाभ हो सकता है। भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा।

6.कन्या :- (Virgoढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का आज दिन मिला जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी।

7.तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कोई महिला आप की मदद करेगी। लाभ के योग है।

8.वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। संतान का सहयोग मिलेगा।

9.धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कार्य को लेकर चिंता रहेगी। कर्ज परेशान कर सकता है।

10.मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातक को आज भाग्य की प्रबलता से कुछ लाभ सम्भव है। संतान के लिए दिन शुभ है। समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी।

11.कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है और शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। परिश्रम अधिक करना होगा। धन के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी।

12.मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रयास करने से लाभ होगा। सत्य बोलने पर प्रसिद्धि बढ़ेगी।

ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com