Friday , April 18 2025

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करेंगे अभिनेता राजकुमार राव

मुंबई। आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बाद अब राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर नवम्बर की शुरुआत में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर रहे हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फिलहाल शादी के लिए कोई तारीख पक्की नहीं की गई है, हालांकि शादी के बारे में सभी करीबियों को जानकारी दे दी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, राजकुमार राव 10 से 12 नवम्बर के बीच किसी तारीख में शादी करेंगे। इस शादी के लिए कपल ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी न्यौता दे दिया है। फिलहाल दोनों की शादी पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल बॉलीवुड के ट्रेंड को फॉलो ना करते हुए प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे।

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने लव सेक्स और धोखा फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था।

पत्रलेखा और राजकुमार साल 2010 से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों साल 2014 की फिल्म सिटी लाइट में साथ नजर आए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com