लखनऊ। बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। इस दौरान वह पहली बार वैक्सीनेशन कराने वाले नौनिहालों बातचीत की। इसके अलावा आज से प्रदेश भर में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज और 12 से 14 वर्ष के बच्चों में टीका लगवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
प्रदेश के टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई के मुताबिक, प्रदेश के करीब 1 करोड़ 30 लाख बच्चे 12 से 14 साल की आयु वर्ग के हैं। इन्हें कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही थी। यह भारत की पहली प्रोटीन आधारित वैक्सीन है, जिसे देश में ही विकसित किया गया है। यह वैक्सीन इंट्रा-मस्कुलर है यानी इसे मांसपेशियों में लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल में दी जाती है। उन्होंने बताया कि एक खुराक 0 .5 मिली लीटर की होती है। इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है। यूपी के प्रत्येक जिले में एक से दो स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा होगी। वहीं मौके पर भी यानी ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
Amar Ujala Live | अमर उजाला लाइव Hindi News & information Portal