मुंबइ। लोगों को फिट रहने के लिए फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर मोटिवेट करती रहती हैं। अब उन्होंने आलसी लोगों के लिए एक योगा पोज बताया है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो फिट रहना चाहते मगर एक्सरसाइज और योग की शुरुआत नहीं कर पा रहे तो मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो आपके काम का हो सकता है। उन्होंने बिस्तर से उठकर कुछ आसान पोज बताए हैं, जिन्हें आप रोजाना फॉलो कर सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/CZOxIaflP1m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
यहां बता दें कि मलाइका अरोड़ा योग एक्सपर्ट हैं। सोशल मीडिया पर वह कई फिटनेस वीडियोज समय-समय पर पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने आलसी लोगों के लिए वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सुबह उठकर सबसे पहले आपको स्ट्रेच करना है, काऊ और कैट पोज बनाना है। चाइल्ड पोज बनाना है। ऐसे ही कई आसान तरीके अपना करके आप अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं।
Amar Ujala Live | अमर उजाला लाइव Hindi News & information Portal